जबलपुर : राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। BJP विधायक सुशील तिवारी इंदु ने दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस दिया है। भाजपा विधायक ने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह ने सात दिनों के अंदर उनसे माफी नहीं मांगेंगे तो वे उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करवाएगी।
बता दें कि, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज प्रेसवार्ता में भाजपा विधायक सुशील तिवारी इंदु पर PDS का अनाज ब्लैक करने का आरोप लगाया था। इसके बाद विधायक सुशील तिवारी इंदु ने दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस दिया और कहा कि अगर दिग्विजय सिंह ने सात दिनों के अंदर उनसे माफी नहीं मांगेंगे तो वे उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करवाएगी।
साथ ही विधायक सुशील तिवारी इंदु ने कहा कि अनर्गल झूठे आरोपों पर दिग्विजय सिंह बिना शर्त माफी मांगे और अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो अदालत से अधिकतम सज़ा देने की प्रार्थना करेंगे।