Home देश सिद्धारमैया आज लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री की पद की शपथ, आठ विधायक...

सिद्धारमैया आज लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री की पद की शपथ, आठ विधायक बनेंगे मंत्री

22
0

 बंगलौर : कर्नाटक में आज नई सरकार शपथ लेने जा रही है। सिद्धारमैया राज्य में 30वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। सिद्धारमैया का यह दूसरा कार्यकाल होगा। सिद्धारमैया इससे पहले साल 2013 से 2018 तक पहला सीएम कार्यकाल देख चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ आठ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें डीके और सिद्धारमैया दोनों गुट के विधायक शामिल होंगे। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद की घोषणा के बाद बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक हुई थी।