रायपुर: लाख कोशिशों के बाद भी सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से लगातार सड़क दुर्घटनाओं की खबरें आ रही है। इसी बीच अब रायपुर के धरसीवाँ थाना इलाके से एक बड़ी खबर आई है। यहां अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही धरसीवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा धरसीवां थाना इलाके के धनेली गांव के पास हुआ है। यहां अज्ञात वाहन रौंदकर बाइक सवार को रौंदकर भाग गया। हादसे में एक पुरुष, एक महिला और 8 साल के मासूम की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। बहरहाल, धरसीवां थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।