रायगढ़ः रायगढ़ के रामलीला मैदान में 01 से 03 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का विराट आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस महोत्सव के शुभारंभ के लिए के लिए रायगढ़ पहुंच चुके हैं। शुभारंभ समारोह कार्यक्रम की शुरूआत हो गई। सीएम भूपेश बघेल सहित कई मंत्री और गणमान्य नागरिक मंच पर मौजूद है।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव शुभारंभ के पहले दिन मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों के दीप प्रज्जवल एवं राजगीत तथा स्थानीय कलाकारों एवं पंडित/पुरोहितों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर आमंत्रित विदेशी एवं अंतराज्यीय कलाकारों का मार्च पास्ट होगा। शाम 4.30 से 5 बजे तक कम्बोडिया विदेशी दल की प्रस्तुति होगी। शाम 5.15 से 7.30 बजे तक अंतर्राज्जीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता होगी जिसमें उत्तराखंड, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ की टीमें भाग लेंगी। रात्रि 7.30 से 9 बजे तक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार (इंडियन आइडल) सण्मुख प्रिया भजन संध्या की प्रस्तुति देंगी एवं रात्रि 9 से 10.30 बजे तक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार (सारेगामा फेम) शरद शर्मा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे।




