Home छत्तीसगढ़ शादी के 3 साल बाद भी नहीं बन पाई मां, महिला ने...

शादी के 3 साल बाद भी नहीं बन पाई मां, महिला ने किया दुधमुंहे बच्चे का अपहरण

112
0

कवर्धाः छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दुधमुंहे बच्चे का घर से ही अपहरण कर लिया गया। मासूम अपनी मां के साथ सो रहा था, तभी गांव के महिला उसे उठा ले गई। मामले की शिकायत पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला तरेगांव थाना इलाके के दुर्जनपुर गांव का है। मासूम अपनी मां के साथ सो रहा था, तभी गांव के महिला उसे उठा ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के शादी के 3 साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ था। बच्चे की आस में वह इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।