भिलाई। प्रदेश के सबसे बड़े जू मैत्री बाग (Maitri Bagh Zoo Bhilai) में डेढ़ महीने पहले जन्में सफेद टाइगर के तीन शावकों ने जन्म लिया था, जिसकी पहली तस्वीर अब सामने निकल कर सामने आई है। सफेद शावकों के जन्म लेने से अब मैत्री बाग में सफेद टाइगरों (White Tigers) की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। मैत्री बाग में सफेद शेर रक्षा ने तीन शावकों को जन्म दिया है।
दूसरी तरफ प्रदेश के सबसे बड़े जू कहे जाने वाले मैत्री बाग (Maitri Bagh Zoo Bhilai) में जल्द ही नए मेहमान भी आएंगे। यहां रायपुर के जंगल सफारी से नए जानवरों को लाने की प्लानिंग की जा रही है। कोविड के बाद मैत्रीबाग में जानवरों का एक्सचेज नहीं हो सका है, जिसके चलते बंगाल टाइगर, गुजरात लायन और लेपर्ड की संख्या कम हो गई है। ऐसे में पर्यटकों को भी खाली पिंजरे देख काफी निराशा हो रही है, लेकिन जल्द ही मैत्रीबाग प्रबंधन इन जानवरो को लाकर फिर एक बार पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरेगा।
आपको बता दें कि भिलाई का मैत्रीबाग सोवियत रूस और भारत की मित्रता के प्रतीक के रूप में बनाया गया था। इसे भिलाई इस्पात संयंत्र ने 1972 में तैयार किया था। अविभाजित मध्यप्रदेश में भी इसे सबसे बड़े चिड़ियाघर के रूप में पहचाना जाता था।