Home छत्तीसगढ़ पटवारी संघ की हड़ताल खत्म होने के बाद मंत्री अजय चंद्राकर का...

पटवारी संघ की हड़ताल खत्म होने के बाद मंत्री अजय चंद्राकर का बड़ा बयान, कहा- पटवारी, अंगबाड़ी, मितानिन ये छोटे लोग है

67
0

जनहित में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ 15 जून को हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेलमुलाकात की। इस मामले में अब बीजेपी के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि पटवारी, अंगबाड़ी, मितानिन ये छोटे लोग है। जो छोटे पदों में काम करते है। उनके लिए एस्मा हैं उनके लिए सब चीज़ है। ये ही वास्तव में छग का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्हें ही छत्तीसगढ़िया बोलते है। लेकिन इनके लिए संवेदना नहीं हैं। बाहर से छग से लूटने के लिए गिरोह लाए है।

उल्लेखनीय है कि पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध किया था।

पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी। इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं बनने से विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही थी। वहीं किसानों को भी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है।