Home छत्तीसगढ़ एमपी के अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2 मोबाइल समेत...

एमपी के अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2 मोबाइल समेत एक कार जब्त

27
0

महासमुंद  : जिले के तहसील बसना थाना क्षेत्र में दो शराब तस्करों को पकड़ने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुआ है। दोनों तस्कर मध्य प्रदेश के गोवा अंग्रेजी शराब के साथ बसना पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है।

दरअसल, बसना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तेलंगाना की कार में मध्यप्रदेश की गोवा शराब 40 पेटी भरकर दो आरोपी तस्करी कर रहे थे। जिसे बसना थाना के भंवरपुर चौकी बिहारी ढाबा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया।

दो शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शराब तस्करों से एक कार, 2 मोबाइल और दो लाख 24 हजार 640 रुपए की शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34( 2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

अभिषेक गुप्ता पिता स्वर्गीय नंद कुमार गुप्ता सिंघनपुर बसना निवासी,

अतीश कुमार सारथी पिता स्वर्गीय जेठू राम सारथी।