उत्तर प्रदेश: चंदौली में सुसाइड का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स यहाँ एक महिला ने सिर्फ इस नाराजगी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि पति ने उसे सार्वजनिक तौर पर थप्पड़ जड़ दिया था। बताया जा रहा है कि पति ने उसे डीजे की धुन पर साथ नाचने की जिद की थी, लेकिन बीवी ने इंकार कर दिया। पति को यह ना इतना नागवार गुजरा कि उसने सभी के सामने उसे थप्पड़ जड़ दिया। वही इस घटना के बाद पत्नी का शव फंदे पर लटकता हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
यह पूरा वाक्या एक बर्थडे पार्टी के दौरान सामनेआया है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दरअसल ये घटना बलुआ थाना क्षेत्र के महराजगंज गांव का है। सोनू बिंद की शादी जमनिया की रहने वाली गीता के साथ साल 2018 में हुई थी। इस दौरान उसके दो बेटियां हो गईं। सोमवार को परिवार में जन्मदिन की पार्टी थी। पार्टी के दौरान डीजे लगा था जिस पर घर की औरतें और बच्चें डांस कर रहे थे तभी सोनू ने अपनी पत्नी पर भी डांस करने के दबाव बनाने लगा। लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर सोनू ने गुस्से में आकर सबके सामने ही गीता को थप्पड़ मार दिया। (UP Mein suicide ka anokha mamla) इस घटना से नाराज होकर गीता कमरे में चली गयी। जब काफी देर बाद वह लौटी नहीं तब परिजन उसे बुलाने कमरे में गए तो देखा कि गीता पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली है। ये देख खुशी का माहौल गम में बदल गया।