रायपुर : भाजपा के प्रदेश प्रमुख अरूण साव ने टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाये जाने को लेकर कहा राज्यपाल-सीएम के अधिकार को दरकिनार कर कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री स्वयं कैसे नियुक्त कर दिया। कांग्रेस ने 4.5 साल के “भूपेश कारनामों” का ओपिनियन और एक्जिट पोल स्वयं दे दिया है। बाबाजी को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का चरणजीत चन्नी बनाया है,ये किसी रूप में बाबा के साथ न्याय नहीं है। कांग्रेस जनता के आक्रोश से डरी हुई, इस फैसले से कुछ नहीं होगा।
अरुण साव ने आगे कहा यह खुद टीएस सिंहदेव के साथ अन्याय है कि उन्हें चला चली के बेला में उप मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। अरुण साव ने कहा कि उन्हें पूरे पांच साल के लिये सीएम बनाने की बात हुई थी लेकिन उन्हें अब उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। यह टीएस सिंहदेव के साथ अत्याचार है, अपमान है। साव ने कहा की सिंहदेव को पद देकर कांग्रेस ने पार्टी के भीतर जारी झगड़े से निबटने का प्रयास किया है।
राज्यपाल-सीएम के अधिकार को दरकिनार कर कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री स्वयं कैसे नियुक्त कर दिया❓
कांग्रेस ने 4.5 साल के "भूपेश कारनामों" का ओपिनियन और एक्जिट पोल स्वयं दे दिया है।
बाबाजी को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का चरणजीत चन्नी बनाया है,ये किसी रूप में बाबा के साथ न्याय नहीं है। pic.twitter.com/fwoeODrhUG
— Arun Sao (@ArunSao3) June 28, 2023