बिलासपुर : सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली के सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले समय भी आए थे लेकिन रिजल्ट सबने देखा है। छग की समस्याओं के बारे में पता नहीं है। केजरीवाल रेवड़ी के बारे में बोलकर गए हैं।
दिल्ली राजधानी है जहां सारी सुविधाएं दी जाती है। छग की भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक परेशानियां है। केजरीवाल छग के लोगों की गाली देकर गए है।