नई दिल्ली : 13 चंद्रयान-3 की तैयारी इसरों में जोरो से चल रही है। करीब 3 साल के इंतजार के बाद स्पेसशिप शिप चंद्रमा के लिए उड़ान भरने का तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 13 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सेंटर से दोपहर 2:30 बजे चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा। देश के इस सबसे हैवी लॉन्च व्हीकल को ‘बाहुबली’ नाम से भी जाना जाता है। चंद्रयान-3 अगर इस बार चंद्रमा पर लैंडिंग करने में सफल रहता है तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। लॉन्चिंग के लिए जिस रॉकेट का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसका नाम जीएसएलवी-एमके3 है।
इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी, ”आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 वाली इनकैप्सुलेटेड असेंबली को LVM3 के साथ जोड़ा गया है।” इस घटनाक्रम की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो भी सामने आया है।
#WATCH | "Today, at Satish Dhawan Space Centre, Sriharikota, the encapsulated assembly containing Chandrayaan-3 is mated with LVM3," tweets ISRO.
(Video Source: ISRO) pic.twitter.com/OctR9nLuwM
— ANI (@ANI) July 5, 2023
इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है।