Home छत्तीसगढ़ कोरबा: VIP इलाके में जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस को घुसते देख ग्राहकों...

कोरबा: VIP इलाके में जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस को घुसते देख ग्राहकों में मची अफरा तफरी

58
0

कोरबा : उर्जाधानी कोरबा जिला औद्योगिक विकास के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों के लिए भी पहचान बनने लगा है। ताजा मामला शहर के मध्य वीआईपी इलाके में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ा है।  पुलिस ने छापेमारी के दौरान आधे दर्जन लोगों को भी हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक मानिकपुर चौकी क्षेत्र के एमपी नगर में देह व्यापार की गतिविधियों की सूचना पुलिस को लम्बे वक़्त से मिल रही थी। पुलिस ने आज टीम गठित कर घण्टाघर के पास एमपी नगर के एक मकान में दबिश दी। यहाँ पुलिस को कई लड़किया और ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में करीब आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जैसे ही घर पर दबिश दी वहां मौजूद लड़कियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। हालांकि कोई मौके से भाग पाते पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक़ मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई है। जांच की जा रही है कि इस पूरे धंधे के पीछे किसका हाथ है और इसका संचालन कौन कर रहा है।