Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर: सांसद विजय बघेल को बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए चुनाव घोषणा...

बड़ी खबर: सांसद विजय बघेल को बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक, जारी हुई पूरी लिस्ट..

37
0

रायपुर : प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भाजपा आलाकमान के निर्देश पर दुर्ग के सांसद विजय बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें बीजेपी की ओर से चुनाव घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया गया है। वही उनके अलावा रामविचार नेताम, शिवरतन शर्मा और अमर अग्रवाल को सह संयोजक बनाया गया है। जबकि समिति में 31 अन्य सदस्यों के नाम भी शामिल है।

गौरतलब है कि भाजपा चुनावी तैयारियों में कांग्रेस से आगे निकलती नजर आ रही है। कल ही पार्टी ने ओम माथुर को प्रभारी के साथ चुनाव प्रभार का भी जिम्मा सौंप दिया था वही आज चुनाव घोषणा पत्र समिति का भी ऐलान कर दिया गया है।