Home धर्म - ज्योतिष कभी प्यार का नहीं कर पाते इजहार, लेकिन निभाने के लिए लगा...

कभी प्यार का नहीं कर पाते इजहार, लेकिन निभाने के लिए लगा देते है जी जान, जानें इस नामाक्षर के लोगों की खासियत

33
0

ज्योतिष शास्त्र और अंक ज्योतिष एक ऐसी विधा होती है जो इंसान के नाम के पहले अक्षर से ही उसके जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर देती हैं। नाम का हर लड़की और लड़के के जीवन पर काफी ज्यादा असर देखने को मिलता है। व्यक्ति का नाम ही उसकी पहचान है। लेकिन क्या आप जानते है कि किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से आप उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसे नामाक्षर के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोग बेहद दिलदार होते हैं। साथ ही इनके मन में जो होता है ये स्पष्ट रूप से बोल देते हैं। इसलिए इन लोगों को स्पष्टवादी कहा जाता है। ये साफ बात करते हैं।

A अक्षर के लोगों की खासियत

जिसका नाम A अक्षर से शुरू होता है वो लोग बेहद दिलदार होते हैं। साथ ही इनके मन में जो होता है ये स्पष्ट रूप से बोल देते हैं। इसलिए इन लोगों को स्पष्टवादी कहा जाता है। ये साफ बात करते हैं। भले ही फिर कोई इनकी कितनी भी बुराई क्यों ना कर दे इनको उस बात से बिलकुल फर्क नहीं पड़ता है।

माने जाते है काफी पावरफुल

इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के जातकों की राशि मेष होती है। मेष राशि पहली राशि है। इसलिए इन लोगों को बहुत पावरफुल माना जाता है। इतना ही नहीं ये लोग बहुत ज्यादा धैर्यवान और मेहनती किस्म के होते हैं। इनको लाइफ में आगे बढ़ने का काफी क्रेज रहता है। इसलिए ये जो भी काम करते है वो पूरी शिद्दत के साथ करना पसंद करते हैं।

इन चीज़ों का रहता है बहुत शौक

इन्हें घूमने फिरने का भी बहुत शौक होता है। खास कर इन्हें सबसे ज्यादा फूडी माना जाता है क्योंकि ये लोग बहुत चटोरे होते हैं है। घूमने के साथ साथ ये लोग खाने पीने के शौकीन माने जाते हैं। ये जिससे भी प्यार करते है पूरे दिल से और लगन से करते हैं।

कभी नहीं देते धोखा

इन लोगों को धोखा देना नहीं आता है। हालांकि इन लोगों को प्यार का इजहार करना नहीं आता है। ये जिससे प्यार करते है उसको बोल नहीं पाते हैं। ये दूसरों के दुःख भी नहीं देख पाते हैं। इनका स्वाभाव मदद करने वाला है। आपको बता दे, इन लोगों की शादी 25 साल की उम्र के बाद ही होती है।

होता है रोमांटिक मिजाज

इन लोगों का नेचर रोमांटिक होता है। ये लोग अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। इन लोगों को मनमौजी माना जाता है। ये अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते है। ये उनसे बहुत प्यार करते हैं। अपने प्यार को कायम रखने के लिए ये हर तरह का प्रयास करते है और हार नहीं मानते। हालांकि ये लोग पढ़ाई लिखाई में थोड़े अच्छे नहीं होते हैं लेकिन उसके बाद भी ये तरक्कियों को हासिल कर लेते हैं