मुंबई : अक्षय कुमार की फिल्म Oh My God 2 को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म Oh My God 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में इस बार भी अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। टीजर रिलीज डेट भी बताया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आ रहे हैं, वहीं परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी फिल्म में अहम किरदार में हैं।
आपको बता दें कि फिल्म का टीजर खुद अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। टीजर में फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आया है। आपको बता दें कि फिल्म Oh My God 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।
फिल्म के टीजर में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार भगवान शिव के लुक में हाथ में डमरू पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में हर-हर महादेव का जयकारा गूंज रहा है। भगवान शिव की तरह उनकी जटाएं हैं। माथे और चेहरे पर भस्म और गले में रुद्राक्ष पहना हुआ है
रख विश्वास 🙏#OMG2Teaser out now. #OMG2 in theatres on August 11. pic.twitter.com/huoKuAIKw9
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 11, 2023