रायपुर : छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है। कांग्रेस और बीजेपी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश कि सियासत बीते कई दिनों से गरमाई हुई है। इस बीच पक्ष और विपक्ष के नेताओं की जुबानी जंग शुरु हो गई है। रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा। जिसका पलटवार करते हुए सीएम बघेल ने पूर्व सीएम पर तंज कसा।
सीएम बघेल ने कहा रमन सिंह पहले अपना देखें फिर हमारे बारें में सोचे। रमन सरकार के पूर्व मंत्रियों का क्या हाल है। कई कमेटियों में इन्हें कोई जगह नहीं मिली। तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। प्रदेश की जनता ने इन पर भरोसा करते हुए प्रदेश की कमान इनको दी लेकिन 15 साल तक रमन सिंह की अगुवाई बीजेपी सरकार ने प्रदेश की जनता का केवल शोषण किया।




