Home छत्तीसगढ़ रोपा लगाने के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहे थे 50...

रोपा लगाने के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहे थे 50 मजदूर, तभी हो गया ये हादसा, एक महिला की मौत, मची चीखपुकार

36
0

बिलासपुर :  जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मजदूरों से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रोपा लगाने के लिए मजदूरों को ट्रैक्टर में ले जा रहे थे। लगभग 50 मजदूर ट्रैक्टर में सवार थे। इसी दौरान ​लिमतरा के पास ट्रैक्टर पलट गई। इस हादसे में मौके पर एक महिला की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।