रायपुर : छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को है। लेकिन इससे पहले जहां एक ओर संविदा कर्मचारियों ने कांग्रेस सरकार की मुशीबत बढ़ा दी है तो वहीं दूसरी ओर अब शिक्षाकर्मी की विधवा महिलाओं ने भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अनुकंपा नियुक्ति को लेकर आज शिक्षाकर्मी की शिक्षाकर्मी की विधवा महिलाएं विधानसभा का घेराव करेंगी। विधानसभा घेरने के लिए विधवा महिलाएं दोपहर 2 बजे बूढ़ातालाब से निकलेंगी और विधानसभा का घेराव करेंगी।
आपको बता दें कि शिक्षाकर्मी की विधवा महिलाएं पिछले 8 महीनों से अनुकंपा नियुक्ति के लिए लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इतना ही नहीं ये महिलाएं पहले सीएम हॉउस के घेराव से लेकर आत्मदाह की कोशिश भी कर चुकी हैं। इससे पहले भी शिक्षाकर्मी की विधवा महिलाएं कई बार प्रदर्शन कर चुकी है।