बिलासपुर : जिले में बदमाशों ने सरपंच के घर तोड़फोड़ की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लाठी-डंडा, तलवार और रॉड लेकर निकले और सरपंच के घर को तोड़फोड़ की। साथ ही आग लगाने की भी कोशिश की है। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। दरअसल, कौड़िया निवासी रेखा श्रीवास्तव, पति धर्मेंद्र श्रीवास्तव गांव की सरपंच हैं। सोमवार की रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर परिवार सहित सो रही थीं। तभी देर रात कुछ बदमाशों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया।




