Home देश बर्दाश्त की भी एक सीमा होती है, मणिपुर की घटना पर भड़के...

बर्दाश्त की भी एक सीमा होती है, मणिपुर की घटना पर भड़के सांसद हरभजन सिंह…

78
0

नई दिल्ली  :  AAP सांसद हरभजन सिंह ने मणिपुर की घटना को लेकर कहा मणिपुर की घटना बहुत दुखद घटना थी। वहां पर जो भी हुआ वो हम सभी के लिए बहुत शर्मनाक है कि हमारे देश में ऐसी चीजें हो रही हैं और हम उसे बर्दाश्त कर रहे हैं। मगर बर्दाश्त की भी एक सीमा होती है। कल प्रधानमंत्री ने कहा है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द कार्रवाई होगी।

 

आपको बता दें कि मणिपुर में कई महीनों से दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो रही है। इसमें कई लोगों मारे जा चुके हैं। हालातों को सामान्य करने के लिए सरकार की कोशिशे अब तक पूरी तरह से सफल नहीं हो पाई हैं। दो समुदायों के बीच विवाद का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो चार मई का है, जिसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे समुदाय के पुरुषों का एक समूह कपड़े के बिना परेड कराता और हिंसा करता दिखाई दे रहा है।