Home देश आलोक मौर्य को उल्टी पड़ गई बाजी, ज्योति मौर्य की जेठानी ने...

आलोक मौर्य को उल्टी पड़ गई बाजी, ज्योति मौर्य की जेठानी ने पलट दिया पूरा खेल, पूरे ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

75
0

प्रयागराज:  एसडीएम ज्योति मौर्य केस में अब एक नया मोड़ आ गया है और अब मामले में महिला पीसीएस अधिकारी के पूरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें ज्यो​ति मौर्य का मामला सामने आने के बाद उनकी जेछानी शुभ्रा मौर्य ने भी अपने पति और ससुराल वालों पर पैसे की डिमांड करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। वहीं, अब उन्होंने देवर आलोक मौर्य और सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराया है।

ज्योति मौर्य की जेठानी ने ससुरल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के बाद से उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। ससुराल वाले रुपयों के लिए मारपीट करते थे। कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन केस दर्ज नहीं हो रहा था। बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और केस दर्ज किया गया।

शुभ्रा मौर्य विनोद कुमार मौर्य की पत्नी हैं, जो देवी नगर मीरा पट्टी प्रयागराज में रहती हैं। शुभ्रा का आरोप है कि उनके पति विनोद मौर्य ने शादी के समय बताया था कि वह इंटेलिजेंस ब्यूरो में अधिकारी हैं, जबकि वह जीएसटी विभाग में स्टेनोग्राफर के पद पर प्रयागराज में तैनात हैं। इस तरह से झूठ बोलकर शादी की गई। शादी के समय 5 लाख रुपए नकद और 5 लाख के जेवर, कार समेत दहेज का अन्य सामान भी दिया गया था। इसके बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और मारपीट की गई।

दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए शुभ्रा ने अपने ससुर राम मुरारी मौर्य, सास लीलावती मौर्य, जेठ अशोक कुमार मौर्य, जेठानी प्रियंका मौर्य, देवर आलोक मौर्य के खिलाफ कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पति विनोद मौर्य बार-बार बड़ी गाड़ी और हीरे की अंगूठी और सोने के जेवरात के लिए दबाव बनाने लगे। आए दिन प्रताड़ित करने लगे।

शुभ्रा ने कहा कि उन्होंने साल 2015 में सहायक अध्यापक की परीक्षा पास की। उन्होंने अपनी सर्विस ज्वाइन कर ली, जिसके बाद ससुराल में माहौल ठीक हो गया, लेकिन यह कुछ समय तक रहा। इसके बाद फिर से ससुराल के पक्ष के लोगों ने मारना-पीटना शुरू कर दिया. प्रताड़ित किया जाने लगा। शुभ्रा का आरोप है कि जब बेटी हुई तो सास-ससुर और ससुराल के लोग ताना मारने लगे। उनकी बेटी को मारने की कोशिश भी की गई, जिसके निशान आज भी बेटी के सिर पर हैं। ससुराल के लोग बेटा चाहते थे। बेटी हुई तो आएदिन मारपीट व झगड़ा होने लगा था।