छतरपुर : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मंदिर में पूजा कर रहे लोगों पर फायरिंग की गई। इस घटना गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना लवकुशनगर के मुड़ेरी गांव की है। जहां अचानक मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। 15 से ज्यादा लोगों पर फायरिंग का आरोप है। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश को लेकर कई राउंड फायरिंग की है।’