मुंबई : सनी देओल की नई फिल्म गदर 2 का ट्रेलर आज आने वाला है।फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर ने इस बात की जानकारी दी है। गदर 2 साल 2001 में आई गदर एक प्रेम कथा का सेकंड पार्ट है। गदर को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर से 133 करोड़ का कलेक्शन किया था।गदर 2 का ट्रेलर आज शाम 6 बजे के आस पास आएगा।
Gadar 2 Trailer out today.
Ho jaao taiyaar, kyun ki khatam hone ko hai #Gadar2Trailer ke liye aapka intezaar. 🔥#Gadar2 aa rahi hai bade parde par 🔥 lagane iss Independence Day! 🇮🇳
Cinemas mein 11th August se 🎞️@Gadar_Official @iamsunnydeol @ameesha_patel @iutkarsharma… pic.twitter.com/vrwscE7yAh— Zee Studios (@ZeeStudios_) July 26, 2023
फिल्म की कहानी इस बार तारा सिंह और उनके बेटे चरणजीत के इर्द गिर्द घूमेगी। बाप बेटे का अटूट रिश्ता इस बार दिखाया जाएगा। फिल्म 1970 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। गदर 1 में दिग्गज एक्टर अमरीश पुरी ने सकीना के पिता और एक विलेन की भूमिका निभाई थी। इस बार फिल्म में मनीष वाधवा निगेटिव रोल में होंगे। इसके अलावा रोहित चौधरी भी फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे हैं। इस बार तारा सिंह फिल्म में इन दोनों दुश्मनों से लड़ते नजर आएंगे।