Home देश शख्स के शर्ट के अंदर घुसा बड़ा कोबरा सांप, वीडियो देखकर उड़...

शख्स के शर्ट के अंदर घुसा बड़ा कोबरा सांप, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

99
0

नई दिल्ली :  जंगलों और पेड़ों पर अक्सर सांपों का डेरा रहता है। इस समय बरसात का मौसम चल रहा है और जंगलों और पेड़ों पर सांप अक्सर देखने को मिल जाता है। ऐसे में हमे पेड़ों के नीचे या जंगलों पर सावधानी के साथ जाने की जरूरत होती है। वैसे तो सांप कही भी देखने को मिलता है। सांप का नाम भर सुनकर हमारे मन में सिहरन दौड़ जाती है और अगर सांप सामने आ जाए तो सिट्टी पिट्टी गुम होना स्वाभाविक है। लेकिन किसी के शर्ट के अंदर सांप घुस जाए तो क्या होगा?

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स के शर्ट पर सांप घुस गया। दरअसल, वो शख्स झाड़ियों वाले इलाके में एक पेड़ से टिका हुआ बैठा था। इसी दौरान आसपास से आती आवाज़ों से पता चलता है कि उसके शर्ट के अंदर एक सांप है। जिसके बाद शख्स काफी डर हुआ नजर आ रहा है। और उसकी शर्ट के अंदर से सांप के फुफकारने की आवाज भी आ रही है।

हांलकि आसपास के लोगों ने उनकी मदद करने की काफी कोशिश कर रहे हैं। उसे बार बार कह रहे हैं कि हिलना मत, शोर मत करना। वो लोग उसके शर्ट की बटन खोलते हैं और तभी एक बड़ा सा सांप नजर आता है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक की हालत खराब हो जाती है। उसे खुद नहीं पता कि ये उसकी शर्ट के अंदर कैसे आ गया। आसपास के लोग जब शर्ट की बटन खोल देते हैं तो सांप को निकलने की जगह मिल जाती है और वो धीरे धीरे शख्स की पीठ की तरफ से बाहर निकल गया। जैसे ही सांप बाहर निकला, सबने राहत की सांस ली।