कवर्धा : जिले के शासकीय स्कूल के 8 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ी है। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। खबर लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी अनुसार, मामला ग्राम दलपुरवा के सरकारी स्कूल का है। जहां पढ़ने वाले 8 बच्चे स्कूल पहुंंचते ही बेहोश हो गए। जिसके बाद सभी को बच्चों का पिपरिया अस्पताल भर्ती कराया गया।
फिलहाल बच्चों की तबियत बिगड़ने का कारण का पता नहीं चल पाया है। पिपरिया के अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं परिजनों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य अमला इलाज में जुटा हुआ है।