Home मनोरंजन नए गाने में श‍िव तांडव करते नजर आए अक्षय कुमार, गदर 2...

नए गाने में श‍िव तांडव करते नजर आए अक्षय कुमार, गदर 2 के साथ थिएटर में होगी रिलीज

47
0

नई दिल्ली :  अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 का ट्रेलर आते ही अब फैंस फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गाने में अक्षय माथे पर भस्म लगाकर शिव तांडव करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने का टाइटल है हर हर महादेव। जैसे कि टाइटल से समझ आता है ये गाना महादेव को डेडिकेटेड है। आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ रिलीज हुआ था।

इस गाने में अक्षय कुमार शिव जी के अवतार में दिख रहे हैं और अघोरियों के साथ वो शिव तांडव कर रहे हैं। लंबी-लंबी जटाएं, चेहरे पर भस्म लगाकर अक्षय कुमार काफी दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं। हर- हर महादेव गाने की शुरुआत में अक्षय सिंहासन पर बैठे हैं और उनके आसपास शिव भक्तों की सेना दिखाई दे रही है, सभी भोलेनाथ की भक्ति में खोए हुए हैं।

आपको बता दें कि फिल्म का दूसरा गाना रिलीज होते ही गाने को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस सोशल मीडिया यूजर्स अक्षय की खूब सराहना कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘रोंगटे खड़े हो गए। आपने हिला दिया सर। क्या नजारा है और आपका डांस ,रोंगटे खड़े कर देने वाली चीज’। दूसरे ने लिखा, ‘क्या अद्भुत गाना है। आपकी एनर्जी लाजवाब है, पूरे गाने की धुन बहुत पसंद आई, OMG2 के लिए इंतजार नहीं कर सकता’

हर हर महादेव गाने को विक्रम मोंट्रोस ने गाया है। लिरिक्स शिखर अस्तित्व के हैं। म्यूजिक कंपोजर विक्रम मोंट्रोस ही हैं। गाने में कोरियोग्राफी गणेश आचार्य की है। फिल्म को अमित राय ने लिखा और डायरेक्ट किया है. ये मूवी ओह माय गॉड का सेकंड पार्ट है। इस बार मूवी ने एकदम फ्रेश कहानी दिखाई जाएगी। अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आएंगे।

ओएमजी 2 का टीजर बीते दिनों जारी किया गया था और दर्शकों ने इसे खूब सराहा। अमित राय के निर्देशन में बनी OMG 2 में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी हैं। साल 2012 में अक्षय कुमार की ओएमजी आई थी, ये फिल्म ओएमजी: ओह माय गॉड’ का सीक्वल है। जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल थे। OMG में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी।

आपको बता दें कि 11 अगस्त रिलीज हो रही इस फिल्म का क्लैश गदर 2 से होगा। हाल ही में अटकलें थीं ओएमजी 2 की रिलीज डेट आगे खिसक सकती है। इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में किया है। सॉन्ग हर हर महादेव का यूट्यूब लिंक शेयर कर उन्होंने रिलीज डेट फिर से अनाउंस की।