रायपुर: सरकार की तरफ से नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम का ऐलान कर दिया गया हैं। इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग ने भी आदेश जारी कर दिया हैं।आईएएस निलेश क्षीरसागर को नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया हैं। नीलेश क्षीरसागर 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मूलतः महारष्ट्र के रहने वाले हैं।
बता दें कि आईएएस निलेश कुमार क्षीरसागर की सबसे पहली पोस्टिंग राजनांदगांव में हुई। बतौर कलेक्टर पहली पोस्टिंग जशपुर में हुई। वे इसके अलावा महासमुंद जिले के कलेक्टर भी रहे। निलेश क्षीरसागर अपने इन्नोवेटिव सोचा और आइडिया के के लिए जाने जाते हैं। दूसरे अफसरों से अलग वे संगीत प्रेमी भी हैं। इसके अलावा उन्होंने जशपुर में पदस्थ रहते हुए पर्यटन, शिक्षा, चाय बागान ट्राइबल टूरिज्म के साथ स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काफी काम किया।