Home देश पति को छोड़ युवती ने भाई के साथ रचाई शादी! लंबे समय...

पति को छोड़ युवती ने भाई के साथ रचाई शादी! लंबे समय से चल रहा था अफेयर

148
0

चूरू:  जैसे-जैसे हम आधुनिकता को अपनाते जा रहे हैं वैसे-वैसे रिश्तों की अहमियत खत्म होती जा रही है। इसी का तो उदाहरण है कि आज कल लोग करीबी रिश्तेदारी भी शादी करने के लिए भी नहीं हिचकते और सात जन्मों के बंधन में बंध जाते हैं। इसी से मिलता जुलता एक मामला राजस्थान के चूरू से सामने आया है, जहां एक युवती ने अपनी सात साल पुरानी शादी तोड़कर भाई के साथ रहने लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग और लिव इन रिलेशनशिप का यह मामला चूरू के सहजूसर गांव से जुड़ा हुआ है। अपने प्रेमी के साथ एसपी ऑफिस पहुंची 22 वर्षीय मोनिका ने बताया कि वह अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के दूधवाखारा गांव निवासी 22 वर्षीय कुलदीप के साथ रहना चाहती है। उसने बताया कि वह जब 15 साल की थी तो उसके घर वालों ने जबर्दस्ती आटा साटा प्रथा के तहत उसके बुआ के बेटे की शादी के बदले चलकोई गांव के एक व्यक्ति के साथ उसकी शादी कर दी थी।

मोनिका ने बताया कि उसका पति और देवर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते थे। उसके देवरानी और सास भी दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। करीब 5 महीने पहले उसके देवर और देवरानी ने उसे जान से मारने के लिए करंट लगाने की कोशिश की थी। लेकिन जैसे ही उन्होंने करंट लगाया तो बिजली चली गई थी। फिर देवर ने उसे गर्म चिमटे से दाग दिया था। पति भी शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था।