रायपुर : महापौर के खिलाफ बीजेपी का पोल खोल अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान में कई BJP पार्षद शामिल हुए हैं। BJP पार्षद महापौर एजाज ढेबर के कामों की पोल खोलने के लिए सड़क पर उतरे हैं। बता दें की सभी बीजेपी पार्षद महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
राजधानी में लगातार हो रही बारिश से बदहाल सड़कों और जलभराव को लेकर कर रहे BJP पार्षदों में गुस्सा फुटा है, जिसके चलते आज BJP पार्षद महापौर एजाज ढेबर के कामों की पोल खोलने का प्रदर्शन किया जा रहा है। BJP पार्षदों ने जय स्तंभ चौक से रैली निकाली है। वहीं, अलग-अलग चौराहों में बैठकर BJP पार्षद प्रदर्शन कर रहे है।
विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी की सियासत गरमाती जा रही है। महापौर एजाज ढेबर की इन दिनों वार्ड वार प्रगति यात्रा निकाल रहें हैं। अब इसके जवाब में बीजेपी पार्षद पोल खोल अभियान में पोल खोल अभियान लेकर सामने आई है। इस अभियान के तहत बीजेपी निगम क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की पोल खोलने के लिए प्रदर्शन कर रही है। इसी अभियान में बीजेपी जनता से शिकायतें भी लेगी।