Home छत्तीसगढ़ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई! Mahadev Satta कारोबार में CAF जवान सहित...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई! Mahadev Satta कारोबार में CAF जवान सहित 6 गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

27
0

भिलाई :  महादेव बुक पर दुर्ग के भिलाई नगर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महादेव एप के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में CAF जवान सहित 6 को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा करोड़ों रुपए का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का भंडाफोड़ किया गया है।

पैनल चलाने की जानकारी भिलाई शहर के नेहरूनगर में मिली थी। सुपेला की पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर CAF जवान सहित 6 को रंगे हाथ पकड़ा। सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

दरअसल, दुर्ग के भिलाई शहर में नेहरूनगर क्षेत्र में ऑनलाइन महादेव बुक आईडी सट्टा चलाया जा रहा था। एक प्रार्थी CAF का जवान दोस्त को लेकर आधीरात सट्टे की वसूली करने नेहरूनगर ऑफिस में पहुंचा था। फिर वहां प्रार्थी ने 112 में फोन किया। सुपेला की पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों पकड़ा, जिनमें CAF जवान सहित 6 को गिरफ्तार किया गया। उन आरोपियों में एकनाबालिग भी शामिल है। सभी आरोपियों पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।