Home देश चांद के करीब पहुंचा चंद्रयान-3, प्रोप्लशन मॉड्यूल से अलग हुआ लैंडर, लैंडिंग...

चांद के करीब पहुंचा चंद्रयान-3, प्रोप्लशन मॉड्यूल से अलग हुआ लैंडर, लैंडिंग प्रक्रिया हुई शुरू

26
0

भारत का मिशन मून चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुकी है. चंद्रयान फिलहाल चांद के आखिरी ऑर्बिट में मौजूद है. चंद्रयान-3 चांद से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है. इस बीच आज प्रोप्लशन मॉड्यूल से लैंडर अलग हो गया है. इसके साथ ही लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसरो ने कुछ देर पहले इसका औपचारिक ऐलान कर दिया. यानी कि अब चांद पर भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग बस कुछ ही दिन दूर है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 की इस सफलता बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मिशन चंद्रयान-3 पूरी दुनिया के लिए अहम है. बता दें कि आज विक्रम लैंडर दोपहर में 1 बजकर 15 मिनट पर अलग हुआ था.

इसरो ने औपचारिक ऐलान करते हुए बताया कि आज लैंडर चंद्रयान-3 के प्रोप्लशन मॉड्यूल से अलग हो चुका है. इसके साथ ही लैंडिंग की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है. बता दें कि चंद्रयान-3 चांद के आखिरी ऑर्बिट में मौजूद है.