Home छत्तीसगढ़ युवक-युवतियों की मस्ती दूसरों पर पड़ा भारी, राजधानी में एक स्कूटी पर...

युवक-युवतियों की मस्ती दूसरों पर पड़ा भारी, राजधानी में एक स्कूटी पर घूम रहे थे चार सवारी, वीडियो हुआ वायरल

55
0

रायपुर :  यातायात नियमों के अनुसार एक बाइक में दो लोगों को बैठने की अनुमति दी जाती है। लेकिन कई बार लोग इस नियमों का पालन नहीं करते। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से समाने आया है। जहां एक स्कूटी पर चार बैठी दिखी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक चालक हैंडल भी सही तरह से नहीं मोड़ पा रहा था जिसके कारण चल रही गाड़ियों से टकराने की आशंका बनी हुई थी। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवाओं का ये ग्रुप नीले रंग की स्कूटी में सवार था। जिसमें एक युवक बिना हेलमेट पहने स्कूटी चला रहा था। इसके पीछे की सीट पर 2 युवतियां बैठी हुई थी।

तो वहीं वीडियो में एक युवती स्कूटी के सामने के लेग स्पेस में बैठी भी दिखी। जिससे स्कूटी सवार ठीक से गाड़ी का हैंडल भी नहीं मोड़ पा रहा था।