रायपुर: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को महासमुंद में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मलेन में 24 लाख से ज्यादा किसानों को न्याय योजना की दूसरी किस्त जारी की जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। इसके जवाब में सोनिया गांधी का पत्र आया है।
20 अगस्त को स्व. राजीव गांधी जी के जन्मदिन पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि की दूसरी किस्त किसानों के खाते में पहुंचेगी।
हमने माननीय श्रीमती सोनिया गांधी जी को इस अवसर पर आमंत्रित किया था। वे व्यस्तता की वजह से नहीं आ पा रही हैं।
उन्होंने संदेश भेज कर छत्तीसगढ़ सरकार और… pic.twitter.com/zcKwktFdkk
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 18, 2023
सोनिया गांधी ने कहा है कि पूर्व कार्यक्रमों की व्यस्तताओं के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगी सोनिया गांधी ने अपने पत्र में किसान न्याय योजना से किसानों की आर्थिक संपन्नता पर खुशी जताई है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार और किसानों को बधाई भी दी है। उन्होंने किसान न्याय योजना की तारीफ करते हुए लिखा कि कांग्रेस पार्टी में किसानों से किया वादा पूरा किया है। सोनिया गांधी के पत्र आने पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर यह पूरी जानकारी दी है।