Home छत्तीसगढ़ सितम्बर के इस तारीख को राहुल गाँधी का छत्तीसगढ़ दौरा, CM ने...

सितम्बर के इस तारीख को राहुल गाँधी का छत्तीसगढ़ दौरा, CM ने दी जानकारी..

26
0

रायपुर: कांग्रेस के भीतर चुनावी तैयारियों के साथ टिकट वितरण पर मंथन चल रहा है। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया है कि अगले महीने के पहले हफ्ते यानी दो सितम्बर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ प्रवास पर होंगे। वे यहाँ संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा ले सकते है।

राजीव गांधी की जयन्ती पर चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 21 वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखने वाले, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर हम सब उनका पावन स्मरण करते हैं।

देश में कम्प्यूटर क्रांति और सूचना क्रांति लाने का श्रेय राजीव जी को जाता है। कम्प्यूटर के जरिए शासकीय काम-काज में पारदर्शिता आई और ई-प्रशासन के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे।

भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की बागडोर संभाली। देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया। उन्होंने देश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया।

राज्य सरकार राजीव जी के समावेशी विकास के सपने को पूरा करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। राजीव जी ने भारत की प्रगति का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए सच्चा प्रयास ही उनको वास्तविक श्रद्धांजलि होगी।