Home छत्तीसगढ़ तो ये शौक भी फरमाते हैं मंत्री कवासी लखमा, सोशल मीडिया पर...

तो ये शौक भी फरमाते हैं मंत्री कवासी लखमा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

59
0

रायपुर  : छग सरकार में आबकारी मंत्री कवासी लखमा हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस समय चुनावी माहौल में वे अपने क्षेत्र में लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी दौरान उनका एक वीडियो सामने आया हैं। जिसमें वो एक ग्रामीण के साथ घूम घूमकर बीड़ी पीते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में मंत्री कवासी लखमा अपने क्षेत्र में चुनावी दौरा करते नजर आ रहे हैं और ग्रामीणों के साथ घूमते हुए देखा जा रहा है। इसी दौरान वे एक ग्रामीण के साथ गांव में घूम घूम कर बीड़ी पीते और धुंआ उड़ाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मौके पर गनमैन और बड़े स्तर के पुलिस अधिकारी भी मौजूद है।