Home देश मां ने 500 रुपए नहीं दिए तो बेटे ने फांसी लगाकर दे...

मां ने 500 रुपए नहीं दिए तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान

38
0

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरी गांव में मामूली सी बात पर आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मां ने 500 रुपए नहीं दिए तो बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार खजरी गांव के प्रकाश अहिरवाल ने अपने ही घर के कमरे में रात में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। कमरे से आहट न मिलने पर जब पिता ने खिड़की से देखा तो उनका बेटा फंदे पर झूल रहा था। पिता अनंत राम ने बताया कि उनका बेटा वाहन चालक था।रात में दमोह से अपने घर खजरी गांव पहुंचा था उसने मां से 500 रुपये मांगे, मां ने कहा कि मेरे पास 300 रुपये है, तो बेटे ने कहा कि मुझे नहीं चाहिए और फिर अपने कमरे में चला गया। उसे खाना खाने के लिए भी कहा लेकिन उसने खाना नहीं खाया और कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

कुछ देर तक जब आहट नहीं मिली तो मैंने जाकर कमरे की एक खिड़की से देखा तो मेरा बेटा पंखे के हुक से फंदे पर लटका हुआ था। दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने कहा बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था। आत्महत्या क्यों की है यह समझ नहीं आ रहा है। बेटे के इस कदम से परिजन सकते में है। घटना की पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस ने मौके पर पहुचकर पंचनामा कार्रवाई की शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।