Home छत्तीसगढ़ बड़ी कार्रवाई! तीन जिलों के 864 स्वास्थ्य कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त, 265...

बड़ी कार्रवाई! तीन जिलों के 864 स्वास्थ्य कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त, 265 निलंबित, कर्मचारियों में हड़कंप

55
0

कांकेर। प्रशासन ने हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है, जिला कलेक्टर ने 568 हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। आपको बता दें कि 21 अगस्त से हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं जिसके कारण प्रशासन ने सख्त आदेश दिया है।

वहीं बलौदा बाजार में भी प्रशासन ने हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है, जिला कलेक्टर ने 265 तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं 100 अन्य कर्मचारी अधिकारियों के लिए अनुशंसा पत्र शासन को प्रेषित किया है। कलेक्टर ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि प्रदेश भर में पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सभी जगह स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही है और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके पहले भी स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है। बस्तर जिले के 296 स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। सभी लोगों पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने ये कार्रवाई की है। बता दें कि 21 अगस्त से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा मांगो को लेकर हड़ताल की जा रही थी। इसी कारण से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के 296 अधिकारी कर्मचारियों की सेवा बर्खास्त की गई है। इस कार्रवाई के बाद से अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।