सक्ती : जिला सक्ती में पूर्व से संचालित 07 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर 18/05/2023 तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हसौद के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर 18/05/2023 द्वारा अर्हताधारी अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन दिनांक 30 / 05 / 2023 तक आमंत्रित किए गए थे। जिसके लिए लिखित परीक्षा दिनांक 27/06/2023 एवं 28/06/2023 एवं साक्षात्कार दिनांक13/07/2023 व 14/07/2023 को आयोजित किया गया था तथा कार्यालयीन पत्र 14.07.2023 द्वारा बैकलाग व 14.07.2023 द्वारा हसौद के लिए विषयवार अंतिम प्रवीण्य सूची जारी की गई है।
अंतिम प्रावीण्य सूची में सरल क्र. 01 से 04 तक के अभ्यर्थियों को दिनांक 19/07/2023 को कार्यालय कलेक्टर जिला सक्ती के सभा कक्ष में काउंसलिंग हेतु बुलाया गया था। काउंसलिंग के उपरांत विषयवार पदवार नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।इन विद्यालयों में अभी भी कुछ पद शेष है, उन्ही शेष रिक्त पदो पर पूर्व में जारी प्रावीण्य सूची के आधार पर भर्ती किए जाने का अनुमोदन जिला चयन समिति सक्ती द्वारा किया गया है तथा किसी भी प्रकार का नया आवेदन आमंत्रित नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है,पूर्व में जारी विज्ञापनो में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती, जैजैपुर, डभरा, चन्द्रपुर, मालखरौदा, अडभार व स्टेशन पारा के बैकलाग के पद एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हसौद के रिक्त पदो पर सूची के प्रतीक्षा सूची से प्रावीण्य रिक्त पदो पर भर्ती किया जाना है।जिसमे व्याख्याता अंग्रेजी (अना मुक्त), व्याख्याता संस्कृत (अना. मुक्त), व्याख्याता वाणिज्य(अना.मुक्त), व्याख्याता रसायन (अना मुक्त) व्याख्याता जीव विज्ञान (अना मुक्त), शिक्षक विज्ञान (अना.मुक्त), शिक्षक गणित (अना मुक्त प्रयोगशाला सहायक (अ.ज.जा) तथा प्रयोगशाला सहायक (अना.मुक्त) बैकलाग पदो तथा सहायक शिक्षक (अ.पि.व) हसौद रिक्त पद के प्रतीक्षारत रहे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग दिनांक 11.09.2023 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित है जिसमें उक्त रिक्त पदो की पूर्ती की जावेगी। काउंसलिंग हेतु अभ्यर्थियों की सूची संलग्न है।
व्याख्याता अंग्रेजी (अ.ज.जा) व्याख्याता सामा. विज्ञान (अना मुक्त) व्याख्याता भौतिकी (अना. मुक्त), शिक्षक अंग्रेजी (अना. मुक्त), शिक्षक सामा. विज्ञान (अना. मुक्त), सहायक शिक्षक (अ.ज.जा) तथा सहायक शिक्षक (अ.जा.) इन पदो पर अभ्यर्थी नहीं है।