Home छत्तीसगढ़ शराब पीने से 3 लोगों की मौत, आरोपी महिला और प्रेमी को...

शराब पीने से 3 लोगों की मौत, आरोपी महिला और प्रेमी को किया गिरफ्तार, पति को मारने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

34
0

जांजगीर :  शराब पीने से मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर जांजगीर के अकलतरा के परसाहीबाना गांव से एक मामला सामने आया है जहां शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है। मामले में एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि जांजगीर के अकलतरा परसाहीबाना गांव में शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। पूछताछ में पता चला कि महिला ने अपने पति को मारने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी। महिला ने बताया कि पति की मारपीट करने से वह परेशान थी। इस घटना में अन्य 2 लोगों की भी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।