दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले आज भाजपा की ओर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होने जा रहा है। यात्रा की शुरुआत दंतेवाड़ा से किया जा रहा है। इसी मौके पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाला थे। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दंतेवाड़ा आ रही है।
बताया जा रहा है कि स्मृति इरानी भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुभारंभ करेंगी। जिसके बाद आम सभा को संबोधित करेंगी। इस बात की जानकारी बीजपी छत्तीसगढ़ ने ट्वीट कर दी है।
भाजपा ने ट्वीट पर कहा कि भारत की माननीया महिला एवं बाल विकास मंत्री @smritiirani मां दंतेश्वरी की पावन भूमि दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगी एवं इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।
आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह जगदलपुर आने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका आना स्थगित हो गया है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का आना तय हुआ है।




