जगदलपुर : आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में चुनाव अभियान की शुरुआत बस्तर से करने जा रही है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जनसभा को संबोधित करने लालबाग सभा स्थल पहुंचे। बता दें कि बस्तर से आप चुनावी आगाज करने जा रही है। बस्तर से केजरीवाल 10वीं गारंटी की घोषणा करेंगे। लालबाग में आयोजित जनसभा को विशाल बनाने के लिए संभाग के सभी जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
सम्मेलन से एक दिन पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने पत्रवार्ता लेकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद से बस्तर की जनता ने जिस पर भरोसा किया, प्रदेश में उसी राजनीतिक दल की सरकार बनी। 15 वर्ष भाजपा और उसके बाद कांग्रेस को मौका दिया पर दोनों ही दल ने सत्ता में आने के बाद बस्तरवासियों की उम्मीदों को ध्वस्त करने का काम किया है।