Home छत्तीसगढ़ एक्सिस बैंक डकैती कांड के आरोपी बलरामपुर पुलिस के शिकंजे में फंसे

एक्सिस बैंक डकैती कांड के आरोपी बलरामपुर पुलिस के शिकंजे में फंसे

38
0

 

बलरामपुर :  मंगलवार की सुबह रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों की डकैती के मामले में बलरामपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम बताने से इंकार किया है। बलरामपुर पुलिस कप्तान डा. लाल उमेद सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रायगढ़ पुलिस के हवाले किया जाएगा। इसकी जानकारी रायगढ़ पुलिस कप्तान को दे दी गई है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने क्रेटा कार और ट्रक को बरामद किया है। सभी आरोपी हथियारों से लैश थे और डकैती के पैसों को ले जाने के लिए उन्होंने सेकेण्ड हैंड ट्रक को खरीदा था। ये बलरामपुर से झारखंड की सीमा में प्रवेश करने वाले थे लेकिन पुलिस की सूझबूझ और सख्त नाकेबेदी के चलते वे धरे गए। जो ट्रक उन्होंने खरीदी थी वह ओडिशा आरटीओ से पास है जिसका नंबर ओडी 09 बी 3677 बताया गया है।

उल्लेखनीय हैं कि मंगलवार की सुबह एक्सिस बैंक में सुबह 9.30 बजे नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने डकैती डाली और बैंक मैनेजर को घायल कर 5 करोड़ 62 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे जिनकी पुलिस सरगर्मी के साथ तलाश कर रही थी। इस डकैती की सूचना स्थानीय पुलिस ने सीमावर्तीय दूसरे राज्यों की पुलिस को भी दे दी थी ताकि डकैतों को धरधबोचा जाए। आखिरकार बलरामपुर के रामानुजगंज थाना पुलिस के हाथों यह सफलता हाथ लगी।