दंतेवाड़ा : लाख कोशिशों के बाद भी वंनाचल क्षेत्र में नक्सलियों की नापाक हरकत कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रीमीणों व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच जवानों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने दो महिला नक्सली का शव बरामद किया है। साथ ही इंसास समेत दो हथियार भी जब्त किए हैं।
आपको बता दें कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आज सुबह सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।




