Home छत्तीसगढ़ प्रियंका गांधी पहुंचीं रायपुर, कुमारी सैलजा साथ में मौजूद, CM भूपेश बघेल...

प्रियंका गांधी पहुंचीं रायपुर, कुमारी सैलजा साथ में मौजूद, CM भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट में किया स्वागत

10
0

रायपुर :  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकी हैं। प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा भी मौजूद है। सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई मंत्री और कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर दोनों नेत्रियों का स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी भिलाई में आयोजित महिला सम्मलेन कार्यक्रम में शामिल होगी।