Home छत्तीसगढ़ ‘छग में धान खरीदी पर PM मोदी श्रेय लेना चाहते हैं’, जानें...

‘छग में धान खरीदी पर PM मोदी श्रेय लेना चाहते हैं’, जानें प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

29
0

भिलाई : विधानसभा चुनाव से पहले आज कांग्रेस की ओर भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महिला समृद्धि सम्मेलन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुई। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए।

महिला सम्मेलन के दौरान प्रियंका गांधी ने बच्चियों के साथ की सुवा नृत्य किया। जिसके बाद वे सभा को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर कई सारी बाते कही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज सशक्त हो रही है, केंद्र सरकार महंगाई पर जवाब नहीं दे पा रही हैं। केंद्र के पास आमजनों की समस्या का जवाब नहीं है। PM मोदी अपने और मित्रों पर खर्च कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सत्ता जनता की हित के लिए है, केंद्र की नीति संपत्तियों को बेचने की है। केंद्र सरकार राज्य को मदद नहीं करती। देश में केवल छग के किसान आगे बढ़ रहे हैं, अन्य राज्यों में किसान परेशान है। उन्होंने आगे कहा कि छग में धान खरीदी पर PM मोदी श्रेय लेना चाहते हैं। जबकि UP में किसान 12 सौ रु में धान बेचते है, चुनाव से पहले हमें जागरूक होना है। उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि BJP धर्म और जाति पर वोट मांगती है, प्रियंका गांधी ने कहा भूपेश बघेल का समर्थन करें।