जौनपुर: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज कोई पहचान की मोहताज नहीं है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर लंबी चौड़ी फैना फॉलोइंग है, तभी तो नया वीडियो आते ही लाखों लोग देखने के लिए टूट पड़ते हैं। वहीं, अक्षरा सिंह समय समय पर लाइव इवेंट्स भी देतीं हैं। उनके लाइव प्रोग्राम को देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लेकिन हाल ही ही में हुई इवेंट के दौरान ऐसी घटना हुई कि अक्षरा सिंह को जान बचाकर भागना पड़ गया।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक गणपति उत्सव समारोह में उन्होंने बतौर गेस्ट बुलाया गया था। तीन दिन चलने वाले इस उत्सव में हनी सिंह भी शामिल हुए। अक्षरा को इस इवेंट में गाना भी। जब वह स्टेज पर आईं, तो लोगों ने उन्हें चीयर करना शुरू कर दिया और लोगों की फरमाइशों पर अक्षरा सिंह ने दो गाने भी गाए। लेकिन जब वह तीसरा गाना गाने लगी तो हंगामा हो गया।
ऑडियंस में मौजूद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और पवित्र काम में अश्लील गाने का विरोध किया। अक्षरा सिंह गणेश उत्सव में ‘जान मारे लहंगा लखनउवा…’ जैसे ही गाना शुरू किया वहां हंगामा मच गया। गाने के सपोर्ट और विरोध में लोग लड़ पड़े और कुर्सियां फेंकने लगे। काफी हो-हल्ला हुआ। इवेंट की सुरक्षा में मौजूद 300 बाउंसर और पुलिस कर्मी में इसे काबू नहीं कर पाए।
अक्षरा सिंह को असुरक्षा महसूस हुई और उन्हें फिर स्टेज से उतरना पड़ा। बवाल के दौरान कई लोगों को हल्की-फुल्की चोटें भी आई। यह घटना 20 सितंबर की है। 21 सितंबर को इवेंट का तीसरा दिन था। इस बीच, अक्षरा सिंह ने हनी सिंह के साथ वाली एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।गणेशोत्सव के दौरान अक्षरा सिंह की मुलाकात हनी सिंह से हुई थी, यह तस्वीर इसी इवेंट के दौरान की है। तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा, “एक सच्चा कलाकार और उससे भी ज्यादा एक अच्छा इंसान। खूबसूरत समय साथ बिताने के लिए धन्यवाद हनी सिंह।”