नई दिल्ली : बॉलीवुड इंडस्ट्री से फैंस के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल बालीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज यानी 25 सितंबर को अपनी एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। यानी स्वरा भास्कर आज मां बन गई है। अब फाइनली उनके घर किलकारियां गूंज उठी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर दी है।
उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर अपनी और अपने बेटी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने ने अपने फैंस को अच्छी खबर सुनाई है। तस्वीरें शेयर कर स्वरा ने अपने चाहने वालों को ये बड़ा सरप्राइज जिया है जिसमे जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ-साथ स्वरा ने प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। स्वरा ने बेटी को जन्म दिया है। अदाकारा ने कैप्शन में लिखा, एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभारी और प्रसन्न मन से, आपके प्यार के लिए धन्यवाद। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।