Home छत्तीसगढ़ प्रशासन की अनदेखी के चलते आए दिन गढ्ढों में फंस रहा ट्रक,...

प्रशासन की अनदेखी के चलते आए दिन गढ्ढों में फंस रहा ट्रक, राहगीर व गंभीर मरीज हो रहे हैं परेशान

14
0

 

कांकेर  : राष्ट्रीय राजमार्ग में माकड़ी पुल के जर्जर होने के बाद शहर से बाहर निकलने वाली सभी सड़कें बदहाल हो चुकी है। प्रशासनिक लापरवाही के कारण सड़कों पर बन रहे गढ्ढों को नहीं भरा जा रहा है जिसके कारण आए दिन इन गढ्ढों में भारी वाहन फंस रही है जिसके कारण राहगीरों समेत गंभीर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सुबह दसपुर के पास सड़क पर बने गढ्ढे के कारण दो ट्रक फंस गया जिसके कारण करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा है इस दौरान सैकड़ों भारी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।

एनएच पर नांदनमारा पुल के जर्जर होने से आवागमन पुरी तरह से अव्यवस्थित हो गई है। शहर से निकलने वाली सभी सड़कों की स्थिति दिनों दिन बदहाल होती जा रही है। स्टेट हाईवे में क्षमता से अधिक भारी वाहनों को भेजा रहा है जिसके कारण ये मार्ग गढ्ढों में तब्दील हो गया है। जगदलपुर से आने वाली मालवाहक वाहनों को इन दिनों स्टेट हाईवे बरदेभाटा से सरोना मार्ग में गुजारा जा रहा है।

प्रतिदिन भारी वाहनों के दबाव के चलते इस सड़क की स्थिति भी बदहाल हो चुकी है। जगह जगह पर बढ़े बढ़े गढ्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के दबाव के चलते बरदेभाटा से नरहरपुर तक सैकड़ों गढ्ढा बना हुआ है जिसमें आए दिन ट्रक फंसती जा रही है। मंगलवार को सुबह जगदलपुर से आने वाली दो भारी वाहन ट्रक दसपुर के पास बने गढ्ढे में फंस गई। कई कोशिशों के बाद भी ट्रक गढ्ढे से बाहर नहीं निकल सका जिसके कारण देखते ही देखते सैकड़ों भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा है जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेसीबी की मदद से निकाला गया ट्रक.. सड़कों की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि जगह जगह पर जानलेवा गढ्ढा बना हुआ है।

इन गढ्ढों मेें आए दिन वाहन फंस रहे हैं। दसपुर के पास बने हुए गढ्ढे में दो ट्रक एक साथ फंस गया जिसके कारण रास्ता बंद हो गया। स्कूल बसों को आधे बीच से लौटना पड़ा कई स्कूली बच्चांें की एक दिन की पढ़ाई प्रभावित हुई। जाम के कारण एम्बुलेंस, सवारी वाहन, यात्री बसें और अन्य छोटी माल वाहक वाहन फंसे रहे जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए जेसीबी बुलाया गया जिसकी मदद से फंसा हुआ ट्रक को बाहर निकाला गया जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ।