जांजगीर-चाम्पा : वर्तमान समय में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, सड़क दुर्घटनों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 27.09.2023 को थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम तिलाई में ग्रामिणो की बैठक ली जाकर लोगो को यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सेफ्टी बेल्ट का उपयोग करने आदि यातायात नियमों के बारे में जानकारी दिया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रोड में दुर्घटना जन्य क्षेत्रों को चिन्हाकिंत कर वहाँ सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया जा रहा है।
जिले में सड़क सुरक्षा समितियों का गठन होने से दुर्घटनाओं में हुए घायल व्यक्तियों की तत्काल उचित उपचार हेतु अस्पताल पहुचानें में सुविधा होगी, इस प्रकार जिले में दुर्घटना जन्य क्षेत्र जैसे थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम पेन्ड्री, बनारी, तिलाई थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अमरताल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बुडगहन, भिलाई तथा थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम तालदेवरी में सडक सुरक्षा समिती का गठन किया गया है।
उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) के निर्देशन में श्री प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी निरी, रामकुमार जैन, आर. भूपेन्द्र कोसले एवं यातायात स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।